नई दिल्ली में विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 की 10 राष्ट्रीय विजेता टीमों और नवप्रवर्तकों को सम्मानित किया गया। आयोजन को सबसे बड़ी नवाचार समाधान प्रतियोगिता के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणन भी मिला।

बिल्डाथॉन में विद्यार्थियों को पहले से तय उत्तर देने के बजाय समस्याएं पहचानने और स्वयं समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने विचारों को दिशा देने और उन्हें उपयोगी मॉडल में बदलने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शिक्षक शिक्षा संस्थानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए। ई-कचरा विषयक प्रश्नोत्तरी के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।