नई दिल्ली के द्वारका स्थित CBSE एकीकृत परिसर में अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से आगे जाकर शिक्षा के विकास, नई तकनीकों और भविष्य के करियर विकल्पों को समझने का अवसर देगा।
कार्यक्रम में रटने और केवल परीक्षा अंक पर आधारित पढ़ाई से हटकर विद्यार्थियों की रुचि, क्षमता और सीखने की गति को महत्व देने की बात कही गई। अनुभव आधारित गतिविधियां अवधारणाओं को वास्तविक जीवन में लागू करने में सहायक होंगी।
केंद्र का उद्देश्य जिज्ञासा, आत्मविश्वास और करियर जागरूकता बढ़ाना है। यहां विद्यार्थी नई तकनीकों के साथ संवाद कर सकेंगे और बदलती दुनिया में आवश्यक कौशल तथा अवसरों के बारे में जानकारी पा सकेंगे।







