भारत के संस्कृति मंत्रालय और फ्रांस की राष्ट्रीय पुस्तकालय बिब्लियोथेक नासियोनाल द फ्रांस ने पांडुलिपि एवं दस्तावेजी विरासत पर सहयोग के लिए समझौता किया। 26 अक्तूबर को पेरिस में हुए समझौते को ज्ञान भारतम मिशन से जोड़ा गया है।
साझेदारी में संरक्षण, डिजिटलीकरण, शोध और दुर्लभ सामग्री को लोगों तक पहुंचाने के लिए संस्थागत सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव है। दोनों पक्ष विशेषज्ञता और तकनीकी अनुभव साझा कर सकेंगे।
समझौते पर भारत के संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल और फ्रांसीसी पुस्तकालय के अध्यक्ष जिल पेकू ने हस्ताक्षर किए। पहल का लक्ष्य साझा विरासत की वैज्ञानिक देखभाल, ज्ञान का प्रसार और शोधकर्ताओं के लिए बेहतर पहुंच बनाना है।







